वन दरोगा भर्ती में एसटीएफ ने दो आरोपियों को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। एसटीएफ को मिली सबसे बड़ी कामयाबी वन दरोगा भर्ती मामले में कल किया गया 6 पर मुकदमा आज 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें हरिद्वार के रहने वाले प्रशांत और रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि धीरे धीरे जो भी इस भर्ती मामले में शामिल होंगे उन तक पहुंचकर कार्यवाई करेंगे। उनके अनुसार अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन और सड़के बाधित, चारधाम यात्रा पर लगी अस्थायी रोक 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई वन दरोगा भर्ती जांच के लिए डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीजीपी ने यह मामला एसटीएफ को सौंप दिया है। एसटीएफ की शुरुवाती जांच में इस भर्ती में धांधली की पुष्टि हो चुकी है और एसटीएफ द्वारा दून साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया जा चुका है। वन दरोगा के 316 पदों के लिए वर्ष 2021 में 16 सितंबर से 25 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं करवाई गई थी, जो कि 18 शिफ्टों में हुई थी। एसटीएफ की जांच में भर्ती में अनियमितताएं पाई गई और भर्ती में हुए घोटाले की पूरी तरह से पुष्टि हो चुकी है। इस मामले में वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने भी इस परीक्षा में हुए घोटाले की पुष्टि की बात को कबूल किया है। उनका कहना है कि यह सभी भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हुई है। अब जिस प्रकार से शासन आदेश जारी करेगा उस प्रकार की कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बैंक के खाते से 50 लाख रुपए की संदिग्ध निकासी: पुलिस ने 13 लाख नकद एवं फर्जी डेबिट कार्ड के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF arrested two accused from Haridwar in Forest Inspector recruitment Uttrakhand news Van daroga recruitment

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन और सड़के बाधित, चारधाम यात्रा पर लगी अस्थायी रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।जैसे ही मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होगी, […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ आशुतोष पंत राज्य महिला आयोग द्वारा पर्यावरण सेवा के लिए सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के सभागार में महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी, विधिक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाने की […]

Read More