दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रामनगर। कोसी बैराज के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला भावेश जोशी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

 

जानकारी के अनुसार, रामनगर के टेड़ा रोड निवासी भावेश जोशी मंगलवार देर रात अपने दोस्त अमन के साथ बाइक से लखनपुर चुंगी से कोसी बैराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामनगर निवासी योगेश भी बाइक से कोसी बैराज से लखनपुर चुंगी की तरफ जा रहा था। डिग्री कॉलेज के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील : सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर मजबूत करें सामाजिक समरसता 

घायलों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने भावेश को मृत घोषित कर दिया। अमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि योगेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  10 दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन में महाराज श्री के दर्शनार्थ व दिव्य प्रवचन सुनने उमड़ा अपार जनसैलाब

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि हादसे में घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया था। भावेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

भावेश जोशी के पिता दीप जोशी रामनगर के टेड़ा रोड पर परचून की दुकान चलाते हैं। भावेश परिवार का इकलौता बेटा था और रामनगर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। उसकी एक बहन है। कम उम्र में परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। जिस बेटे से परिवार को भविष्य की उम्मीदें थीं, उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 20 वर्षीय युवक की मौत 20-year-old man dies in head-on collision between two motorcycles; Uttarakhand News Accident news death of a 20-year-old man Devbhoomi News head-on collision between two motorcycles Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad ramnagar news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More