बिना अनुमति ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे पोस्टर के साथ निकाला जा रहा था जुलूस, रोकने पर पुलिस पर किया पथराव

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। यहां रविवार देर रात बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाले जा रहे जुलूस को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रविवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला अली खां क्षेत्र में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर लेकर जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस के अनुसार, जुलूस के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जुलूस को रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

पुलिस के रोकने पर जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पथराव में पुलिस की 112 सेवा की गाड़ी के शीशे टूट गए। झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है। हालात बिगड़ते देख पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना पर एसपी अभय प्रताप सिंह और सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई न की जाती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

घटना के बाद से अली खां मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए काशीपुर समेत आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बल बुलाकर इलाके में तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जुलूस नदीम अख्तर नामक व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के आयोजित किया गया था। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A procession was being taken out without permission with posters carrying the slogan 'I love Mohammad'; when stopped glass of 112 service vehicle was broken by stone pelting kashipur news procession with posters and slogans of 'I love Mohammad' procession without permission stone pelting at the police stones were pelted at the police udham singh nagar news uttarakhand news आई लव मोहम्मद के नारे व पोस्टर के साथ जुलूस उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज पथराव कर 112 सेवा की गाड़ी के शीशे तोड़े पुलिस पर पथराव बिना अनुमति जुलुस

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More