अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नकेल को एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश, मंडी परिसर की कैंटीन रात्रि 9.00 से प्रातः 3.00 बजे तक रहेगी बंद  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने तथा अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्यसे हल्द्वानी स्थित कार्यालय में कृषि उत्पादन मंडी समिति हल्द्वानी (ट्रांसपोर्ट नगर, बरेली रोड) के सचिव समेत पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान कई सख्त निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने कहा कि मंडी समिति व नैनीताल पुलिस के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें मंडी, फायर, पुलिस एवं संचार के हित धारकों को शामिल किया जाएगा। गठित कमेटी द्वारा मंडी परिसर का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। मंडी परिसर में सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी ग्रिड तैयार किया जाएगा।

 

पर्याप्त विजिबिलिटी हेतु मंडी सचिव को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।प्रभावी सुरक्षा स्थापित करने हेतु मंडी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मंडी में कार्य करने वाले सभी मजदूरों, श्रमिकों का सत्यापन किया जाएगा।प्रत्येक आढ़ती, मजदूर अथवा कर्मचारी को मंडी समिति द्वारा पृथक से एक आईडी कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।मंडी परिसर की कैंटीन रात्रि 9.00 बजे से प्रातः 3.00 बजे तक बंद रहेगी। मंडी परिसर में स्थित भवनों की छतों अथवा ऊंचाई वाले स्थानों को जाने वाले मार्गो, सीढ़ियों को बंद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति दिग्विजय सिंह देव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवं मंडी समिति के अन्य प्राधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Strict instructions from SSP Dr Manjunath TC to curb the activities of anti-social elements the canteen of the Mandi premises will remain closed from 9.00 pm to 3.00 am uttarakhand news अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नकेल उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में शहीदों को श्रद्धांजलि मंडी परिसर की कैंटीन रात्रि 9.00 से प्रातः 3.00 बजे तक रहेगी बंद हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More