राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सख्ती, विदेश से आने वाले होंगे क्वारंटाइन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में आज प्रदेश भर में सबसे ज्यादा नौ मामले सामने आए हैं। रामनगर में बैलपड़ाव स्थित आईआरबी में तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा रामनगर में तैनात एक एलआईयू कर्मी भी कोरोना पाजिटव पाया गया है। आज राज्य में कोरोना के कुल 28 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 19 कोरोना संक्रमितों ने महामारी पर विजय प्राप्त कर घर वापसी की है।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 28 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले में 8 , नैनीताल में नौ, पौड़ी में 7, टिहरी व चंपावत में दो—दो कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा किसी अन्य जिले में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344255 मरीजों में से 330546 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6160 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7407 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 141 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

नैनीताल जिले की सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में कुल नौ मरीज कोरोना सं​क्रमित मिले हैं। आईआरबी बैलपड़ाव और एलआईयू के कोरोना पाजिटिव पाए गए कर्मचारियों को आईसोलेशन में रखा गया है। बाकी अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। देहरादून में कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए विदेश से देहरादून आए 14 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें 15 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा। इन सभी के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि नई दिल्ली से 25 ऐसे लोगों की सूची भेजी गई थी, जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं। इनमें से 14 लोग देहरादून जिले के हैं। छह लोग ऐसे हैं जो दक्षिण अफ्रिका से लौटे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More