उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के तेज झटके 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

उत्तरकाशी। यहां रविवार देर रात आए भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी धरती। रात के समय भूकंप महसूस होने पर कई लोग नींद से जाग गए।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बताया गया है। इसका केंद्र बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास रहा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 29.39 लाख का बोनस, तीन समितियों में हुआ वितरण   

भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

बताते चलें कि उत्तरकाशी जिला भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है।वर्ष 1991 में 20अक्टूबर की मध्यरात्रि को आए 6.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने जिले में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जुआ, नशा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती : पांच आरोपियों को छह महीने के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Hindi News late last night News from the hills News From the Pahad strong earthquake tremors Strong earthquake tremors felt in Uttarkashi late last night uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More