चौकी इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने देर रात किया जमकर हंगामा 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्र संघ नेताओं ने देर रात तक जमकर हंगामा किया। यही नहीं चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संघ के नेता चौकी के सामने ही धरने बैठ गए। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया, लेकिन छात्र संघ के लोगों ने कहा कि चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

छात्रसंघ निवर्तमान सचिव महेश बिष्ट ने बताया कि वह देर रात कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अपने सहयोगियों के साथ गौधाम दर्शन के लिए जा रहे थे, इस दौरान हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अपनी सरकारी गाड़ी में वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए छात्रसंघ नेताओं पर लाठी चलाना शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज द्वारा छात्र नेताओं को लाठी से मारने और गाली गलौज की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और छात्र नेता भी पहुंच गए।इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा। हंगामा बढ़ता देख लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल भी मौके पर पहुंचे और छात्र नेताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नेता चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। धरना देर रात तक जारी रहा छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

वहीं इस पूरे मामले में लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल का कहना है कि छात्र नेताओं द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एप्लीकेशन दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accusing the outpost in-charge of assault and abuses accusing the outpost in-charge of assault and abusing Haldu Chaud News lalkuan news student leaders created a ruckus late in the night Student leaders created a ruckus late night uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More