छात्रा ने दो निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों और एक सुरक्षा गार्ड पर लगाये गंभीर आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां एक छात्रा ने दो निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों और एक सुरक्षा गार्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि संस्थान में तैनात गार्ड उस पर बुरी नजर रखता था और करीब एक माह पहले ग्राउंड फ्लोर पर शटर गिराकर उसे बंधक बनाने की कोशिश भी की गई, हालांकि वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

छात्रा का कहना है कि उसने इस घटना की शिकायत अपने शिक्षण संस्थान और उसी परिसर में संचालित एक अन्य संस्थान के संचालकों से की, लेकिन उन्होंने गार्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा गार्ड को मानसिक रूप से कमजोर बताकर मामले को टालने की कोशिश की गई। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने पर संचालकों ने छात्रा को ही मानसिक इलाज कराने की सलाह दी और उसका प्रमाणपत्र रोकने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

 

मामले में छात्रा की शिकायत पर बुधवार को शहर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि छात्रा बालिग है उसकी शिकायत के आधार पर सभी आरोपितों के बयान दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Student makes serious allegations against the guard and school owners The student has leveled serious allegations against the owners of two private educational institutions and a security guard Two private educational institution owners and a security guard uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज छात्रा ने गार्ड और स्कूल संचालको पर लगाये गंभीर आरोप देहरादून न्यूज दो निजी शिक्षण संस्थान के संचालक और एक सुरक्षा गार्ड

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More