रामनगर। यहां शनिवार शाम को ऊधमसिंह नगर में तैनात सीओ संचार की सरकारी गाड़ी से टक्कर में स्कूटी चला रहे बीकॉम के छात्र की मौत हो गई। छोई में हुए इस हादसे में स्कूटी सवार दूसरे युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर लोगों ने कोतवाली में हंगामा भी किया।
शांति कुंज गली नंबर-4 निवासी तनुजा पंवार पत्नी स्व. चंदन पंवार के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को शाम को टाइल्स देखने के लिए उनका बड़ा बेटा अर्पित पंवार (19) अपनी स्कूटी से खताड़ी निवासी मिस्त्री वसीम (30) पुत्र मुश्ताक को लेकर बैलपड़ाव स्थित शोरूम जा रहा था। छोंई में ऊधमसिंह नगर के सीओ संचार रेबाधर मठपाल के सरकारी वाहन की स्कूटी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। वाहन में सीओ संचार भी बैठे थे। उन्होंने तुरंत कार को रुकवाया और पुलिसकर्मियों की मदद से स्कूटी सवार दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में वसीम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक सीओ पर नैनीताल जिले का भी चार्ज है। वह सरकारी काम से हल्द्वानी से रामनगर आ रहे थे।
इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मृतक अर्पित के परिजनों की तहरीर पर वाहन चालक सिपाही संतोष आर्या एवं गनर हिमांशु के मुकदमा दर्ज मेडिकल परीक्षण के बाद हिरासत में ले लिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]