नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को किया जायेगा एफआईसीसीआई सम्मान से सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नशा मुक्त अभियान 2025 को सफल बनाएं जानें तथा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु उत्तराखण्ड राज्य से उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंहखड़ायत, प्रभारी एसओजी जनपद चम्पावत को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ एफआईसीसीआई सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों/व्यक्तियों को FICCI award से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष जनपद चंपावत से नशा मुक्ति अभियान 2025 को उत्कृष्ट बनाए जाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु उत्तराखण्ड राज्य पुलिस से जनपद चम्पावत के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ को चुना गया है। उक्त सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस में इससे पूर्व केवल 04 राजपत्रित अधिकारीयो को ही प्रदान किया गया है। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ की गिनती जनपद के तेज़-तर्रार व स्मार्ट पुलिस ऑफिसर्स की श्रेणी में की जाती है। वर्ष 2022-23 में उनके नेतृत्व में जनपद चम्पावत में 41 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 28.3 किलो चरस व 2.1 किलो स्मैक बरामद की गई। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत के द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही से जनपद में नशे का कारोबार करने वाले तस्करों में कमी आई है तथा कई लोग नशे के चंगुल से बाहर आए हैं। जिस हेतू उन्हें समय-समय पर जनता के द्वारा भी उन्हें सम्मानित एवं प्रशंसा भी की गई है। इस अवसर पर देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को शुभकामनाएं एवं प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जनपद चंपावत के पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को जनपद चंपावत पुलिस एवं उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Sub Inspector Surendra Singh Khadayat will be honored with FICCI Award Sub Inspector Surendra Singh Khadayat will be honored with FICCI Award for effective action against drug smugglers Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More