स्कूल के स्टोर रूम में दोपहर के समय अचानक लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। घटना के समय स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं मौजूद होने के चलते अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्कूल स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना वसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह स्टोर रूम में हुआ शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्टोर में रखे पुराने कपड़ों और अन्य सामान ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a major accident was averted amid chaos a sudden fire broke out in the afternoon A sudden fire broke out in the store room of the school in the afternoon dehradun news store room of the school uttarakhand news अफरा-तफरी के बीच उत्तराखण्ड न्यूज टला बड़ा हादसा देहरादून न्यूज दोपहर के समय अचानक लगी आग स्कूल का स्टोर रूम

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More