![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2025/01/Screenshot_20231121-150701_WhatsApp.jpg)
काशीपुर। यहां निकटवर्ती क्षेत्र गांव नारायणपुर के एक घर में लगे सबमर्सिबल से अचानक खौलता पानी आने लगा है। पानी इतना गर्म है कि हाथ जल रहा है।सूचना के आसपास फैलते ही तमाम भीड़ और मीडिया एकत्र हो गई।
बताते चलें कि गांव नारायणपुर निवासी बेगराम सिंह पुत्र छोटे सिंह ने करीब 2 वर्ष पूर्व अपने मकान में सबमर्सिबल लगवाया था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे रोज की तरह ग्रहणी रानी देवी ने जब सबमर्सिबल चलाया तो अचानक खौलता पानी निकलने लगा। रानी देवी ने पानी की बाल्टी में जैसे ही हाथ डाला तो उसका हाथ जल गया, जिसे देख परिजन दंग रह गए। मकान मालिक बैकग्राउंड सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब सबमर्सिबल से खौलता हुआ पानी निकल रहा है, पहले इस तरह का कोई भी मामला नहीं हुआ है। वहीं विभागाध्यक्ष पर्यावरण विभाग, पंतनगर विश्वविद्यालय, डॉक्टर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि सल्फर रॉक्स की मात्राज्यादा होने से प्रायः नीचे से जो पानी निकलता है, वह काफी गरम होता है। इसकी जांच करने के बाद ही सही कारण बताया जा सकता है।
![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2024/09/Ad-MayaTiles.jpeg)
![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-CynthiaSchool.jpeg)
![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2022/09/Ad-ShreeHariSurgical.jpeg)