कांग्रेस से सुमित हृदयेश तो भाजपा से डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कराया हल्द्वानी से अपना नामांकन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  हल्द्वानी से कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदेश ने अपनी माता स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश की फोटो साथ रख भावुक अंदाज में आज अपना नामांकन दाखिल किया। तो वही लगातार दो बार हल्द्वानी से मेयर रहे डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने भी भाजपा प्रत्याशी के रुप में आज अपना नामांकन दाखिल किया।

गौरतलब हो हल्द्वानी कुमाऊं मण्डल ही नहीं वरन प्रदेश की हॉट सीट रही है। यहां पर आज से पूर्व स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश ने लगातार दो बार विधायक बनने के साथ ही विकास के जरिये स्थानीय जनता के दिलो में अपनी मजबूत जगह बनाई। जिसके चलते डॉ इंदिरा को प्रदेश भर में आयरन लेडी के नाम से जाने जाना लगा, और यही वजह थी कि उनके पद चिन्हों पर चलते सुमित आज कांग्रेस ही नहीं स्थानीय जनता की भी पसन्द बन गए। वहीं दूसरी तरफ आयरन लेडी डॉ इंदिरा को पिछले विधासभा चुनाव में टक्कर देते हुए बहुत कम बोटो से पराजित हुए दो बार के मेयर अब फिर से इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

नामांकन के साथ ही जहां कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह शहर के विकास के लिए अपनी माता स्व. डॉ इंदिरा के पद चिन्हों पर चलते हुए समर्पित रहते हुए उनके सपनों को पूरा करेंगे, तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि वह हल्द्वानी को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेगें। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गए 2000 करोड़ रुपये वह शहर को एक नई दिशा में ले जाएंगे। इसके अलावा वह शहर में पेयजल, सड़कों को लेकर एक शहर को विकसित बनायेगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More