देहरादून। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा सुनील कुमार मीणा को पुलिस मुख्यालय का मुख्य प्रवक्ता(Chief Spokesperson) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में अपराध एवं कानून व्यवस्था के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत मीणा को यह दायित्व उनके मौजूदा कार्यभार के अतिरिक्त सौंपा गया है।
पुलिस मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार महानिरीक्षक मीणा अब उत्तराखंड पुलिस से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं, नीतिगत निर्णयों एवं जनहित से जुड़े मामलों पर मीडिया से समन्वय स्थापित करेंगे। उनकी नियुक्ति से पुलिस मुख्यालय और मीडिया के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनानेकी उम्मीद जताई जा रही है।
बताते चलें कि सुनील कुमार मीणा प्रशासनिक व पुलिसिंग अनुभव के लिए जाने जाते हैं और उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपादित हुए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]