सुरों के सरताज केके का दिल का दौरा पड़ने से निधन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोलकाता। अपने सुरों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले केके की मौत के सदमे में पूरा हिदु्स्तान डूब गया। हम रहें या ना रहें कल…कल याद आएंगे ये पल  जैसे गानों को आवाज देने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक केके अब हमारे बीच नहीं रहे। यही वो गाना है और यही वो कोलकाता का मंच है, जिसके साथ केके ने अपनी जिंदगी का आखिरी सफर तय किया। 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कंसर्ट में परफॉर्म करने के कुछ देर बाद मंगलवार को मशहूर सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 53 वर्षीय केके ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। कृष्णकुमार कुन्नाथ के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ”केके के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। ओम शांति” गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने कहा, ”मेरी कई निजी यादें केके के साथ जुड़ी हैं। हमने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह एक शानदार व्यक्ति थे।” पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने लिखा ”कोलकाता में परफॉर्मेंस के बाद केके के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। जीवन कितना नाजुक है इसका एक और उदाहरण देखने को मिल रहा है। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं, ओम शांति।” टेलीविजन शो तारक मेहता का उलटा चश्मा में बबिता का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने सिंगर केके की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ”मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए यह चौंकाने वाला है। भगवान क्या हो रहा है। जीवन इतना अप्रत्याशित है। ओम शांति।” मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने ट्वीट कर लिखा, ”हम सभी के लिए एक और चौंकाने वाली क्षति और बेहद दुखद घटना। विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारे केके सर नहीं रहे… क्या हो रहा है।” 

कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में एक थे। केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए। उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी। जबकि हिंदी फिल्म के जिन गानों को उन्होंने आवाज दी वो हिट रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kolkata news Natinol news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More