खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय राकेश थपलियाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला जज प्रशांत जोशी की उपस्थिति में शनिवार (आज) हल्द्वानी जजी कोर्ट परिसर में हल्द्वानी बार एसोसिएशन के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यों और समाज के प्रति न्यायव्यवस्था की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय राकेश थपलियाल ने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में बार एवं बेंच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब अधिवक्ता एवं न्याय पालिका आपसी समन्वय, सम्मान और सहयोग की भावना से कार्य करते हैं, तभी वादकारियों को समयबद्ध एवं सुलभ न्याय मिल पाता है।अधिवक्ताओं का कर्तव्य केवल मुकदमे लड़ना नहीं,बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाना भी है।
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा हर अधिवक्ता के सम्मान एवं बार हितों के लिए संपूर्ण समर्पित रहेंगे। जिस कार्य व विश्वास के साथ उन्हें चुना गया है वह उसमें पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे न्यायालय की गरिमा, अधिवक्ताओं के हितों तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही न्यायालय में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण हेतु बार एवं बेंच के बेहतर तालमेल पर विशेष जोर दिया गया।
समारोह में यह संकल्प भी लिया गया कि न्यायालय परिसर में सकारात्मक वातावरण, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए वादकारियों को बेहतर विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आमजन का न्यायपालिका पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बार कौंसिल के सदस्य डी के शर्मा, मेहरमान सिंह कोरंगा, दिवाकर पांडे, राजन सिंह मेहरा एवं चंद्रशेखर जोशी भी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर पंत, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह बसेड़ा, भुवन चंद पनेरू, मुकेश तिवारी, जगत सिंह घुरदौड़ा, बसंत जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद तिवारी, मोहनचंद वर्मा, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल मतीन, प्रकाश कांडपाल, जोगिंदर लाल अरोड़ा, राजीव टंडन, महेश सुयाल, नैनीताल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट, रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी, टैक्स भारतीय अध्यक्ष एनके जोशी, हिमांशु कोठारी,दीपक रूबाली, सुनील पुंडीर, योगेंद्र पाठक,विनीत, रमेश कांडपाल, गोविंद डंगवाल, कोमल जयसवाल, जयवीर आदि उपस्थित रहें।