तेज़ कार्रवाई और सटीक रणनीति : एसएसपी के नेतृत्व में बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल छीनकर ले जाने वाले दोनों बदमाश पुलिस गिरफ्त में   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व, त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति का परिणाम रहा कि हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल छीनकर फरार हुए दोनों बदमाशों को पुलिस और एसओजी टीम ने शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।

 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने आज घटना का खुलासे करते हुए बताया कि 30 जुलाई 2026 को चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ, निवासी जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी कि दो अज्ञात युवक उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को घटना की शीघ्र खुलासे से हेतु विशेष टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी एवं एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस एवं एसओजी टीम ने झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद किया है।

टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु मैन्युअल एवं टेक्निकल सर्विलांस को सक्रिय किया गया। आज 01 अगस्त को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से घटना में शामिल दोनों युवक रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ये दोनों गली-गली में जाकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

इस मामले में अभियुक्त अजय की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय पुत्र शांति स्वरूप निवासी वार्ड नं. 1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.) उम्र 22 वर्ष, सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी वार्ड नं. 8, बिल्सी, थाना  बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। इनके पास से कान के सोने का कुंडल (पीली धातु) बरामद किया गया। अभियुक्त अजय का अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (एसओजी), हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत (एसओजी), कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी), कांस्टेबल अशोक रावत (एसओजी),कांस्टेबल रविंद्र खाती, कांस्टेबल धीरज सूगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला,हेड कांस्टेबल सुरेश देवड़ी, कांस्टेबल अनिल गिरी (सर्विलांस टीम) कांस्टेबल भानू प्रताप (सर्विलांस टीम) शामिल थे। 

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report both the miscreants in police custody both the miscreants who snatched the earrings from the ears of an elderly woman were arrested by the police crime news Devbhoomi News earrings from the ears elderly woman Haldwani news Hindi News Leadership of SSP Nainital News from the hills News From the Pahad Swift action and precise strategy: Under the leadership of SSP uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More