वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीजीपी उत्तराखंड ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने के दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रियों को परेशान कर रहे एक सिपाही को जांच के बाद एसपी उत्तरकाशी ने सस्पेंड कर दिया है। इस सिपाही का वीडियो यमुनोत्री यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों ने सोशल मीडिया में अपलोड किया था। मामला डीजीपी अशोक कुमार तक पहुंचने पर एसपी को जांच के आदेश दिएथे, जांच में एक सिपाही की संलिप्तता सामने आने पर सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में डीजीपी ने पूरे उत्तराखंड के पुलिस प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी कर कहा कि यदि कोई वेबजह चारधाम यात्रियों, पर्यटकों को परेशान करते हुए पाया गया या कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का डीजीपी अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी को निर्देशित किया था। जाँच में सिपाही अंकुर चौधरी थाना बड़कोट का होना पाया गया है, जिसको तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। चाराधाम यात्रा के दौरान पुलिस “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य कर रही है। यात्रा के दौरान श्रदालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More