बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी द्वारा मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किएजाने का वीडियो वायरल होने के बाद देहरादून पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी फोन पर बातचीत के दौरान आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई और सुनाई दे रहा है। वीडियो के संज्ञान में आते ही एसएसपी देहरादून ने मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए और प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते
पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्राधिकारी डोईवाला को प्रारंभिक जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभाग में अनुशासन और जनता के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सर्वोच्च प्राथमिकता है।किसी भी कर्मचारी द्वारा सेवा नियमों के विपरीत आचरण किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news SSP Dehradun put the policeman on line duty taking cognizance of the viral video Taking cognizance of the viral video of use of abusive language during conversation use of abusive language by the policeman during conversation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी देहरादून ने पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर देहरादून न्यूज पुलिसकर्मी द्वारा बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग वायरल वीडियो का संज्ञान

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More