महिला महापंचायत पर अड़े प्रदर्शनकारी पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लेते हुए जंतर मंतर से हटाया उनका टेंट और सामान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। नये संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करने पर अड़े प्रदर्शनकारी पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लेते हुए जंतर मंतर से उनका टेंट और अन्य सामान भी हटा दिया है। पहलवानों ने संसद भवन की ओर बढ़ने के क्रम में सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बताते चलें कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग लेकर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने जब सुरक्षा घेरा तोड़ा तब दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शकारी पहलवान महिला महापंचायत के लिए नये संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया। पुलिस ने कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए उन्हें हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने जंतर मंजर पर पहलवानों के टेंट को हटा दिया है और उनके अन्य सामान के साथ चारपाई, गद्दे, कूलर, पंखे और तिरपाल की छत को हटा दी है। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस अब पहलवानों को दोबारा धरना स्थल पर आने की स्वीकृति नहीं देगी लेकिन इस संदर्भ में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने पहलवानों को चेताया था कि वे संसद की तरफ नहीं जाएं लेकिन वे आगे बढ़े जिसके बाद झड़प हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: new delhi news Taking into custody the protesting wrestlers adamant on Mahila Mahapanchayat the police removed their tents and belongings from Jantar Mantar

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More