नैनीताल। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक राजीव प्रकाश द्वारा शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा गया कि शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। वह हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते बल्कि जीवन की शिक्षा भी देते हैं। बैंक के हल्द्वानी क्षेत्र के सहायक महाप्रबंधक के. एम. शर्मा द्वारा भी शिक्षकों के योगदान एवं समर्पण पर प्रकाश डालते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओ की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।
बैंक द्वारा पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश की शिक्षा, कौशलविकास एवं समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहना की गई तथा डॉक्टर सूर्य प्रकाश एवं शैक्षिक समन्वयक डॉक्टर माधव प्रसाद को सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा नाबार्ड प्रायोजित “वित्तीय साक्षरता दिवस” का आयोजन भी किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विध्यालय में क्विज प्रतोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न वर्गों में विजेता 10 छात्रों को बैंक द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]