अंगीठी की गैस से दम घुटने से टैक्सी चालक की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से नोएडा से पर्यटकों को लेकर आए एक टैक्सी चालक की वाहन के भीतर गैस से दम घुटने के चलते मौत हो गई। चालक सुबह वाहन के अंदर बेसुध अवस्था में पाया गया, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। 

 

जानकारी के अनुसार, मनीष गंधार (निवासी सिरोहा यमुनापार, मथुरा, उत्तर प्रदेश) शनिवार को टैक्सी वाहन संख्या यूपी-16 जेटी – 8565 से नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचे। रात लगभग 9 बजे उन्होंने सूखाताल पार्किंग में वाहन खड़ा किया और ठंड से बचने के लिए वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर कंबल ओढ़कर सो गए।रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जब चालक नहीं उठा, तो पार्किंग कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल हेम चंद्र पंत पुलिस टीम के साथ  पहुंचे और वाहन को हिलाकर चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

पुलिस ने वाहन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और तुरंत बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार चालक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Charcoal brazier gas nainital news Taxi driver dies from suffocation Taxi driver dies from suffocation due to gas fumes from a charcoal brazier uttarakhand news अंगीठी की गैस उत्तराखण्ड न्यूज दम घुटने से टैक्सी चालक की मौत नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More