पौड़ी। पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र थलीसैंण के एक स्कूल की 12वीं की छात्रा के अपहरण मामले में एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी शिक्षक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक के स्वस्थ होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थलीसैंण थानाक्षेत्र के इस मामले में पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है।किशोरी की उम्र 17 साल और छह माह है। बताया कि बीते 31 अगस्त की रात स्कूल में प्रवक्ता पद पर सेवारत रहे एक शिक्षक ने बेटी को बहला-फुसलाकर और पैसों का लालच देकर उसका अपहरण कर लिया है। इस पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक थेलीसैंण क्षेत्र के उसी विद्यालय में सेवारत था, जहां छात्रा अध्ययनरत है। जून 2024 में आरोपी शिक्षक का तबादला हो गया था। जो वर्तमान में जिले के ही दूसरे ब्लॉक के एक स्कूल में सेवारत है। वहां से भी आरोपी शिक्षक बीते 27 अगस्त 2024 से चिकित्सा अवकाश पर चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी ने बताया कि छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जबकि आरोपी शिक्षक के स्वस्थ होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]