शैमफोर्ड सेकेण्डरी स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड  सेकेण्डरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित एवं डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व शृद्धासुमन अर्पित कर किया।  

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

इस अवसर पर शिक्षकों के सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिक्षकों को स्वनिर्मित कार्ड प्रस्तुत करने के साथ ही शिक्षकों के लिए टग ऑफ़ वॉर, म्यूजिकल चेयर, रैंप वॉल्क आदि गेम्स का भी आयोजन किया। बच्चों द्वारा शुक्रिया-शुक्रिया गीत गाकर टीचर्स का आभार व्यक्त किया। चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी को डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उनकी तरह एक महान शिक्षक बनने का प्रयास करना चाहिए ताकि एक सभ्य और शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन भावना एवं प्रकृति ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा समस्त स्टाफ के लिए विशेष लंच का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डे, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford school Teacher's Day celebrated with pomp in Shamford Secondary School Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More