बाजपुर। यहां रविवार (आज) सुबह अपने दोस्तों के साथ बेरिया दौलत रोड पर बाढ़ देखने निकला 11 वर्षीय किशोर नदी के तेज बहाव में बह गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को पहाड़ पर हुई बारिश से लेवड़ा नदी में बाढ़ आ गई। जिसे देखने गांव खमरिया निवासी यश (11) दोस्तों के साथ बाढ़ देखने बेरिया दौलत रोड पर निकाला था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया। बच्चों ने देखा तो शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग एत्रित हो गए और बच्चे को ढूंढने लगे। भारी मशक्कत के बाद टाट वाले बाबा मंदिर के समीप बनी नहर में से किशोर को बरामद करते हुए उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर एसडीएम डाक्टर अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की शनिवार को […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द उर्फ अकौढा मुकर्मतपुर की प्रधान बसंती देवी को पद से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें […]