स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चों सहित दस लोग घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां सुंदरखाल गांव से ढिकुली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) जा रहा स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को गुरुवार (आज) सुबह गर्जिया माता मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में 8 स्कूली बच्चे, टेंपो चालक और एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैगनआर कार गलत दिशा में तेज रफ्तार दौड़ रही थी। गर्जिया मंदिर के पास सामने से आ रहे टेंपो को उसने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे रास्ते में जा घुसा और उसमें बैठे बच्चे जोरदार झटकों से इधर-उधर गिर गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A tempo full of school children was hit by a speeding car Accident news ramnagar news ten people including eight children were injured ten people were injured uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर दस लोग घायल दुर्घटना न्यूज रामनगर न्यूज स्कूली बच्चों से भरा टेंपो

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More