नाबालिग से दुष्कर्म कर नृशंस हत्या का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। क्षेत्र में 16 सितंबर को नाबालिग से दुष्कर्म कर नृशंस हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एसएसपी मणिकान्त मिश्रा के निर्देश पर महज़ 12 घंटे में गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।

ग्राम अमियावाला की किशोरी पशुओं के लिए गन्ने का छिलका लेने गई थी, जहां गांव का 20 वर्षीय राजीव उसे खेत में खींचकर ले गया, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर और धारदार ब्लेड से वार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

एसएसपी मणिकान्त मिश्रा ने घटना के बाद 10 टीमें गठित कीं।डॉग स्क्वॉड ‘टाइगर’ और फोरेंसिक टीम की मदद से सुराग मिले। आरोपी द्वारा “गन्ने के खेत से बच्चे के रोने” की झूठी अफ़वाह पुलिस के लिए अहम सुराग बनी।वैज्ञानिक जांच और पूछताछ में राजीव ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर खून से सना ब्लेड और कपड़े बरामद हुए। आरोपी पर पहले भी आपराधिक मुकदमा दर्ज था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

इस घटना के बाद मृतका की माँ की तहरीर पर कोतवाली जसपुर में एफआईआर संख्या 405/25, धारा 103(1)/64(1) BNS व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने वारदात का संज्ञान लेते ही 10 पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश में दबिश दी। एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह और सीओ काशीपुर दीपक सिंह के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम, मोबाइल फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद यह खुलासा हो सका।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news jaspur news The accused of raping and brutally murdering a minor has been arrested by the police udham singh nagar news uttarakhand news आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज जसपुर न्यूज नाबालिग से दुष्कर्म कर नृशंस हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More