जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। फेसबुक से बनी गर्लफ्रेंड के लिए दो ब्यक्तियों के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि एक ब्यक्ति ने दूसरे को जान से मारने की धमकी दे दी। हालांकि धमकी वास्तविकता में परिवर्तित होती, इससे पहले ही पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी शान्तुन पाराशर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव वर्मा निवासी हीरानगर द्वारा पुलिस को सूचना दी कि मनोज अधिकारी नाम के व्यक्ति द्वारा टेली फोन से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में थाना हल्द्वानी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी चौकी प्रभारी हीरानगर द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान पता चला कि राजीव वर्मा के मित्र व दूर का रिश्तेदार पंकज वर्मा जो व्यापारी है, को भी जनवरी व मार्च के महीने में मनोज अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिस संबंध में थाना हल्द्वानी पर मुकदमा अपराध संख्या 87/21 धारा 506 भादवि 140/2021 धारा 452/506 भादवि,  365/2021 धारा 506 भादवि बढोत्तरी धारा 387 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  पंजीकृत करते हुए मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश सिंह अधिकारी निवासी गौजाजाली धानमिल के सामने बरेली रोड हल्द्वानी को एक अदद तमन्चे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/17/stone-pelting-with-sticks-and-sticks-between-two-parties-in-a-minor-dispute/

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि संजीव वर्मा व राजीव वर्मा उपरोक्त का भांजा जिसका नाम सिद्ध वर्मा है उसका फेसबुक के माध्यम से किसी महिला से दोस्ती हुई थी उसी महिला से अभियुक्त (मनोज अधिकारी) की भी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गयी थी और दोनों उस महिला को फेसबुक के माध्यम से ही मैसेज भेजा करते थे। जब एक दूसरे ने फेसबुक पर उक्त महिला को भेजे हुए मैसेज पढे तो फेसबुक पर ही दोनों की आपस में बहस हुई दोनो ने एक दूसरे का नम्बर लिया और गाली गलौज फोन से होने लगी। सिद्ध वर्मा ने मनोज अधिकारी की शिकायत अपने मामा राजीव वर्मा व संजीव वर्मा व इनके मित्र पंकज वर्मा से की तो पंकज वर्मा और मनोज अधिकारी की फोन पर गाली गलौज होने लगी। जिस कारण पंकज वर्मा ने मनोज अधिकारी के ऊपर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का एक मुकदमा पंजीकृत करा दिया। फिर भी दोनों की बीच फोन पर गाली गलौज चलती रही। और एक दिन पुनः मनोज अधिकारी अपने आपराधिक किश्म के दोस्तों रोहित राजा व सौरभ चौधरी जो दोनों यूपी के हैं के साथ मिलकर तमन्चे, पिस्टल, रिवाल्वर से लैस होकर पंकज वर्मा की दुकान पर गये और जान से मारने की धमकी दे आय़े। किन्तु फिर राजीव वर्मा, संजीव वर्मा, पंकज वर्मा के फोन पर आपस में बातचीत व गालीगलौज होती रही । इसी कारण मनोज अधिकारी द्वारा राजीव वर्मा को धमकाते हुए पैसे मांगने शुरू कर दिये। पैस न मिलने पर वह अपने मित्र अजय बाबा से भी राजीव वर्मा को पैसों की मांग करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस कारण यह मुकदमा राजीव वर्मा द्वारा मनोज अधिकारी के खिलाफ पंजीकृत कराय़ा। अजय बाबा की तलाश जारी है उक्त मनोज अधिकारी द्वारा राजीव वर्मा , पंकज वर्मा की रंगदारी मांगने के लिए लारेन्स सोफू ग्रुप के सदस्य अजय बाबा से सम्पर्क कर उनसे फोन करवाता था।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1
अभियुक्त की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी, उप निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल कुशल सिंह नगरकोटी, कांस्टेबल देशदीपक व विनोद राणा सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More