होटल में सनसनीखेज वारदात, मर्डर कर बेफिक्री से शव के साथ लेटा रहा आरोपी युवक  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। शहर के बीचोंबीच स्थित रानीखेत रोड के ओम होटल में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। होटल में कार्यरत 50वर्षीय कर्मचारी चंदन पाठक पुत्र गंगा पाठक, निवासी पाटकोट की सिर पर कई बार वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के शव के ठीक बगल में आरोपी युवक बेफिक्री से लेटा मिला, जिसे पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

 

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान चंदन पुत्र मोहन सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने होटल कर्मचारी का सिर जमीन पर पटका और किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी। होटल स्वामी बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि वह दोपहर में विश्राम के लिए ऊपर अपने कमरे में थे। करीब 3 बजे नीचे लौटने पर उन्होंने चंदन पाठक को मृत अवस्था में पाया, जबकि एक युवक शव के पास लेटा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। घटना की सूचना फैलते ही होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused youth lay with the body carelessly after committing murder Murder in hotel murder news ramnagar news Sensational incident in hotel uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज मर्डर कर बेफिक्री से मर्डर न्यूज रामनगर न्यूज शव के साथ लेटा रहा आरोपी युवक होटल में मर्डर

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More