मार्ग चौडीकरण में बाधक बन रही इंदिरा चौक स्थित मजार को देर रात प्रशासन ने हटाया बुलडोजर की मदद से

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद स्थित रुद्रपुर शहर में इंदिरा चौक के समीप स्थित सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की मजार को प्रशासन ने सोमवार देर रात बुलडोजर की मदद से हटा दिया। यह कदम प्रस्तावित आठ लेन हाईवे परियोजना के तहत उठाया गया है, क्योंकि यह मजार मार्ग में बाधक बन रही थी। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा पहले ही संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जानकारी दे दी गई थी ताकि कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

सोमवार को मध्यरात्रि के बाद प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम देने की योजना बनाई। रात करीब 3 बजे के आसपास जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तब प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मजार को हटाने का काम शुरू किया। कार्रवाई से पहले शहर भर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस ने एहतियातन डीडी चौक से लेकर इंदिरा चौक तक का यातायात बंद कर दिया था और काशीपुर तथा किच्छा बाइपास से वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। मौके पर किसी तरह की भीड़भाड़ और तनावपूर्ण स्थिति को रोकने के लिए मीडिया को नगर निगम गेट पर ही रोक दिया गया। कार्रवाई इतनी गुप्त और तेज़ी से की गई कि सुबह जब लोग सोकर उठे, तो मजार को गायब देख कर हैरान रह गए। रातोंरात हुए इस बदलाव की चर्चा पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। मजार को हटाने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई और चंद घंटों में वहां मैदान समतल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

 

इस कार्रवाई के लिए जिले के कई थानों का फोर्स जगह – जगह तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर,एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, एमएनए नरेश दुर्गापाल सहित पुलिस विभाग, प्रशासन, नगर निगम तथा एनएचएआई की संयुक्त टीम कार्रवाई स्थल पर मौजूद रही। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: becoming an obstacle late at night Road widening rudrapur news the administration removed it with the help of a bulldozer. The administration removed the Mazar located at Indira Chowk the Mazar located at Indira Chowk udham singh nagar news which was becoming an obstacle in the road widening with the help of a bulldozer late at night. Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More