सड़क चौड़ीकरण को गौला पुल से नरीमन चौराहे तक अतिक्रमण हटाने को चली प्रशासन की जेसीबी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा करने के लिए प्रशासन ने बुधवार को गौला पुल से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में लगे अतिक्रमण को हटाया गया।

 

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनों का उपयोग कर कई जगहों पर अतिक्रमण ध्वस्त किया। हालांकि कुछ हिस्सों में अभी भी अतिक्रमण बाकी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है कि वे कल तक अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि वे एक दिन के भीतर अपना अतिक्रमण हटा देंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि गौला पुल से नरीमन चौराहे तक अधिकांश सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ हिस्सों में अतिक्रमण के कारण काम रुक गया था। बुधवार (आज) की कार्रवाई के बाद अब सड़क चौड़ीकरण का काम बिना रुकावट के पूरा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration's JCBs deployed to remove encroachments Gola Bridge to Nariman Chowk Haldwani news Road widening The administration's JCBs were deployed to remove encroachments from Gola Bridge to Nariman Chowk for road widening uttarakhand news अतिक्रमण हटाने को चली प्रशासन की जेसीबी उत्तराखण्ड न्यूज गौला पुल से नरीमन चौराहा सड़क चौड़ीकरण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More