प्लास्टिक के कट्टे में बंद एक युवती का मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शुरू की तहकीकात

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र के चाय बागान इलाके में सोमवार सुबह प्लास्टिक के कट्टे में बंद एक युवती का शव पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार श्यामपुर के आदर्श विहार इलाके के पास सुबह कुछ लोगों को प्लास्टिक का कट्टा पड़ा दिखाई दिया।उन्हें शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कट्टा खोलने पर अंदर से युवती का शव बरामद किया। शव पर किसी भी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन युवती के मुंह से खून निकल रहा था और हाथ-पांव पर खरोंच के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है ताकि पता लगाया जा सके कि युवती की लाश यहां किसने फेंकी। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस लगातार शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी घटना से संबंधित कोई जानकारी देने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news The body of a young woman was found packed in a plastic bag; the body was sent for postmortem; the police started the investigation.  उत्तराखण्ड न्यूज The body of a young woman was found packed in a plastic bag; the police sent the body for postmortem and started the investigation. Uttarakhand News एक युवती का मिला शव देहरादून न्यूज पुलिस ने शुरू की तहकीकात प्लास्टिक के कट्टे में बंद शव भेजा पोस्टमार्टम को

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More