सोमवार दोपहर से लापता 10 वर्षीय बच्चे का शव प्लास्टिक के कट्टे में बन्द खेत में पड़ा मिला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह खेतों के पास एक प्लास्टिक के कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा गौलापार में बटाई पर खेती करने वाले एक मजदूर का पुत्र था, जो सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता था। परिजन उसे आसपास ढूंढते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

 

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

मंगलवार सुबह खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को जब एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई, तो उन्होंने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर तुरंत काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल को घेर कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बच्चे की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी करते हुए जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10-year-old boy missing since Monday afternoon crime news Haldwani news his body was found lying in a field in a plastic bag The body of a 10-year-old boy missing since Monday afternoon was found lying in a field in a plastic bag uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज शव प्लास्टिक के कट्टे में बन्द खेत में पड़ा मिला सोमवार दोपहर से लापता 10 वर्षीय बच्चा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More