5 अप्रैल से लापता चल रहे उपनल कर्मी का शव संदिग्ध हालत में मिला किलबरी वन विश्राम भवन में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। नैना वन क्षेत्र से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव किलबरी वन विश्राम भवन में संदिग्ध हालत में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

वन विभाग के अनुसार दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने किलबरी और आसपास के जंगलों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

इसी बीच किलबरी गेस्ट हाउस में ही उनका शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। एसआई मो. यूनुस ने बताया कि शव विश्राम भवन परिसर में ही मिला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

फिलहाल वन विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 5 अप्रैल से लापता Body of UPNAL employee crime news Found under suspicious circumstances at Kilbury Forest Rest House found under suspicious circumstances at the Kilbury Forest Rest House missing since April 5 nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उपनल कर्मी का शव क्राइम न्यूज नैनीताल न्यूज संदिग्ध हालत में मिला किलबरी वन विश्राम भवन में

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More