सेंट जोसेफ स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र का शव मिला सैकड़ों फीट गहरी खाई में  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

नैनीताल। यहां सेंट जोसेफ स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र रोहन बोरा का शव गुरुवार को कुंज खड़क के पास सैकड़ों फीट गहरी खाई से बरामद हुआ। बुधवार कोही आईसीएससी बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें रोहन ने हाई स्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। गुरुवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। बाद में उसका शव खाई में मिला, जहां एक किराए की बाइक भी पड़ी थी। पुलिस को जानकारी मिली कि रोहन ने अपने दोस्त को उस स्थान की फोटो भेजी थी। शव इतनी गहराई में था कि एसडीआरएफ की टीम को दूरबीन की मदद से उसे ढूंढना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उसके सहपाठियों और शिक्षकों ने उसे एक मेधावी और मिलनसार छात्र बताया। पुलिस ने रोहन के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।रोहन के पिता बजून पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: body was found in a ditch hundreds of feet deep Class 10 student nainital news St. Joseph School The body of a class 10 student of St. Joseph School was found in a ditch hundreds of feet deep uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More