तीन दिन से लापता युवक का शव बैराज के पास एक पुलिया में फंसा मिला  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। यहां तीन दिन से लापता मालधन ढेला बैराज निवासी युवक की लाश ढेला बैराज के पास एक पुलिया में फंसी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

मालधन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार ढेला बैराज निवासी 22 वर्षीय पप्पू पुत्र रमेश कश्यप बीते तीन से लापता था। शुक्रवार को उसका शव ढेला बैराज के पास पुलिया में फंसे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने के साथ ही  मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 22 साल के पप्पू के रूप में हुई है। पप्पू मानसिक रूप से कमजोर था और तीन दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच शुक्रवार को उसकी लाश ढेला बैराज के पास पुलिया के नीचे फंसी हुई मिली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news The body of a youth missing for three days was found near the barrage The body of a youth missing for three days was found stuck in a culvert near the barrage uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More