मंगलवार शाम से लापता युवक का शव मिला गौला नदी के किनारे जंगल से, पुलिस ने जल्द खुलासे की कही बात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से पिछले 2 दिन से लापता युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव गौला नदी के किनारे फेंके जाने का मामला सामने आ रहा है। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और गहनता से मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

परिजनों की शिनाख्त पर मृतक की पहचान किच्छा वार्ड नंबर 6 निवासी 35 वर्षीय शंभू दफादार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शंभू मंगलवार शाम से घर से लापता हुआ था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। वृहस्पतिवार की सुबह खोजबीन के दौरान शंभू का शव पराग फार्म में गौला नदी किनारे मिला। शंभू के शरीर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि मृतक शंभू मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Kichcha news The body of the missing youth was found from the forest on the banks of the Gaula river since Tuesday evening the police said that soon the disclosures US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More