दो दिन से लापता युवक का शव मिला गहरी खाई में, पुलिस ने शव को खाई से निकाल भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। दो दिन पूर्व लापता युवक का शव भवाली रोड पर 200 मीटर गहरी खाई में मिला। मृतक की पहचान भवाली मल्ला निगलाट निवासी मुकेश टम्टा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मुकेश 4 जुलाई से लापता था। रोज की तरह सुबह घर से काम के लिए नैनीताल निकला था। काम पूरा करने के बाद शाम 6 बजे नैनीताल से भवाली अपने घर निकलने से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन पर आने की जानकारी दी थी लेकिन घर नहीं पहुँचा। तब परिजनों के द्वारा उनकी खोजबीन शुरू की गई, पर कोई सुराग नहीं लग पाया और न ही मोबाइल से कोई संपर्क हो पाया। आज बुधवार को जब मृतक के परिजन उसको ढूंढ़ने नैनीताल की तरफ आ रहे थे, तभी उन्हें पाइंस के समीप मुकेश का स्कूटर व चप्पल सड़क के किनारे मिले, जिसके बाद जाकर आसपास खोजबीन की गयी तो सडक से लगभग 300 फीट नीचे खाई में मुकेश टम्टा का शव नजर आया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा 112 में कॉल कर थाना अध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर और एसडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शव को बाहर निकाला। एसओ ने बताया कि पहाड़ी में खड़ा ढलान होने के कारण शव को ऊपर लाने में भी परेशानी आ रही थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत के कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लग पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bhawali news nainital news The body of the youth missing for two days was found in a deep ditch the police sent the dead body out of the ditch for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More