खाईबाड़ी में कार सहित सट्टे के 18500 रूपये के साथ सटोरिया पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मोबाइल से ऑनलाइन सट्टे की खाईबाडी करने के आरोप में काठगोदाम पुलिस ने एक सटोरिये को पुलिस ट्रांजिट कैम्प के पास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम व खेडा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार मय टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी पुलिस ट्रांजिट कैम्प के पास संदिग्ध अवस्था में खडा था। पुलिस ने जब घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकडे गये युवक ने अपना नाम सागर उर्फ सन्नी पुत्र स्व. मोहन लाल निवासी अम्बेडकर नगर बरेली रोड हल्द्वानी बताया। पुलिस ने सटोरिये के पास से एक आईफोन (एप्पल) व कार संख्या डीएल 8 सीएल 2853 सहित सट्टे के 18500 रूपये की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान पकडे़ गये सटोरिये ने बताया गया कि वह चार तरह के सट्टे दिसावर, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गली में अलग अलग समय में सट्टे की खाईबाङ़ी करते हुए अधिक मुनाफा कमाता है। पुलिस टीम में मल्ला काठगोदाम चौकी फिरोज आलम, खेडा चौकी प्रभारी मनोज कुमार, कास्टेवल उमेश प्रसाद, प्रेम प्रकाश शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news The bookie was caught by the police with 18500 rupees of betting including a car in Khaibari Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More