सोमवार देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर गूलर के समीप सोमवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उसमें सवार तीन लोगों को अत्यंत विषम परिस्थितियों में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। तीनों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार देर रात्रि SDRF को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही HC सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन (UK07 DS 8486) पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, ब्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया। वाहन में 03 लोग सवार थे, जो घायल व घबराये हुए थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रोप के माध्यम से घायलों तक पहुँच बनाई तत्पश्चात धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। घायलों में चालक अनिल कुमार, विक्रम सिंह, एवं किशन लाल तीनो पौड़ी के निवासी बताये गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: car accident SDRF rescued and saved The car fell into a ditch on Rishikesh-Badrinath National Highway late on Monday night Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More