चुनाव डयूटी कर लौट रहे कर्मिकों की कार गिरी खाई में एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां आज सुबह चुनाव डयूटी से लौट रहे चुनाव कर्मिकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक चुनाव कर्मी की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार निजी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों पर विदेशी पर्यटकों से मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप  

एसडीएम सदर आकाश जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इन चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी लोग देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। तभी पौड़ी-देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि दुर्घटना में देहरादून के भानियावाला निवासी 50 वर्षीय रणवीर सिंह नेगी की मौत हो गई है। जबकि ऋषिकेश के सुमन विहार निवासी 54 वर्षीय जय सिंह, देहरादून के हाथी बड़कला निवासी 54 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रावत और देहरादून के विकासनगर निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र गुसाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों पर विदेशी पर्यटकों से मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। यहां पर्यटन स्थल चोपता के एक होमस्टे में ठहरे विदेशी पर्यटकों ने होमस्टे के मालिक और कर्मचारियों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कुछ विदेशी पर्यटक पिछले चार दिनों से रूद्रप्रयाग के चोपता स्थित एक बंकर हाउस […]

Read More
उत्तराखण्ड

गढ़वाल मण्डल विकास निगम शीतकालीन यात्राकाल में पर्यटकों को होटलों में आवासीय दरों में देगा छूट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० के विभिन्न होटलों में शीतकालीन यात्रा काल अवधि में पर्यटकों को वर्तमान आवासीय दरों में छूट देगा। शीतकालीन चार धाम यात्रा डेस्टिनेशन अंतर्गत उत्तरकाशी जिले की खरसाली गांव में यमनोत्री धाम की पूजा, भागीरथी के निकट बसे मुखवा गांव में गंगोत्री […]

Read More