चुनाव डयूटी कर लौट रहे कर्मिकों की कार गिरी खाई में एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां आज सुबह चुनाव डयूटी से लौट रहे चुनाव कर्मिकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक चुनाव कर्मी की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार निजी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

एसडीएम सदर आकाश जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इन चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी लोग देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। तभी पौड़ी-देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि दुर्घटना में देहरादून के भानियावाला निवासी 50 वर्षीय रणवीर सिंह नेगी की मौत हो गई है। जबकि ऋषिकेश के सुमन विहार निवासी 54 वर्षीय जय सिंह, देहरादून के हाथी बड़कला निवासी 54 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रावत और देहरादून के विकासनगर निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र गुसाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More