जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश, डीजीपी के निर्देश पर एसओ पथरी को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां शिवगढ़ और फूलगढ़ जहरीली शराब के सेवन से हुई 7 ग्रामीणों की मौत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थों को तत्काल मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। 

उक्त कांड को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना राज्य में किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने एसओ पथरी रविंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, इस मामले की जांच को लेकर एसआईटी गठित करने की चर्चाओ के साथ आबकारी महकमे के लक्सर सर्किल पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। वहीं जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया है कि ग्राम शिवगढ और फूलगढ में प्रथम दृष्टया प्रकरण जहरीली शराब सेवन का प्रतीत नहीं होता है। ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ एवं गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने संबंधित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शवों का पोस्टमार्टम करने एवं प्रकरण की विस्तृत जांच करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister gave instructions to conduct a high level inquiry regarding the poisonous liquor scandal haridwar news on the instructions of the DGP SO Pathri was suspended with immediate effect Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More