बच्चे है खारकीव यूक्रेन के पूर्वोत्तर में और भारत सरकार रेस्क्यू कर रही यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर से  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

रूस की सीमा के करीब खारकीव में फंसी काशीपुर के शमीम सैफी की बेटी उंजिला ने यूक्रेन के मानचित्र के साथ एक वीडियो भेजा है। इसमें बताया गया है कि खारकीव में यूनिवर्सिटी और हॉस्टल में दो-दो हजार भारतीय छात्र फंसे हैं। खारकीव यूक्रेन के पूर्वोत्तर में है, जबकि भारत सरकार ने रेस्क्यू यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर से किया है। वहीं खटीमा के अंकुर वर्मा, मिताली बिष्ट, भजन सिंह, ऋषभ अभी वहीं फंसे हैं।

वहीं रूस-यक्रेन की लड़ाई के बीच भारतीय छात्र की मौत के बाद वहां फंसे अन्य छात्र डरे हुए हैं। उंजिला के अनुसार पश्चिमी सीमा पर पड़ने वाले शहरों लवीव, ओरजड आदि शहरों से जाने के लिए ट्रांसपोर्ट है। यहां से छात्र पौलेंड, हंगरी, रोमानिया आदि बार्डरों की ओर जा रहे है जबकि खासकीव से पश्चिम बॉर्डर पर पड़ने वाले देशों की दूरी काफी अधिक है। बमबारी के चलते इतनी लंबी दूरी तय कर पाना सुरक्षा की दृष्टि से संभव नहीं है। वीडियो में बताया गया है कि खारकीव से पौलेंड की दूरी 1400 किमी, सलाविया की दूरी 1700 किमी, हंगरी की दूरी 1800 किमी और रोमानिया की दूरी 1300 किमी है। इन रूटों पर बमबारी के चलते कई शहरों के बीच संपर्क कटा हुआ है। ऐसे में खारकीव से इन देशों को होकर रेस्क्यू किया जाना मुश्किल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Intranatinol news

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More