देश के नागरिकों को आवास के अधिकार के लिए सड़क पर उतरना पड़े यह सरकार की घोर असफलता  : गिरिजा पाठक 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। बागजाला गांव में आठ सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। किसान महासभा ने छठे दिन के धरने के माध्यम से दमुआढुंगा को मालिकाना अधिकार देने और राजस्व गांव की प्रक्रिया शुरू करने का स्वागत किया और मांग उठाई गई कि बागजाला को भी मालिकाना अधिकार देकर राजस्व गांव की प्रक्रिया तत्काल राज्य सरकार को शुरू करनी चाहिए।
 
छठे दिन के मुख्य अतिथि एआईपीएफ की राष्ट्रीय संयोजन समिति के सदस्य और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरिजा पाठक ने बागजाला वासियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि, विकास और पर्यावरण की मार हमेशा गरीब लोगों पर पड़ती है। कितने आश्चर्य की बात है कि भारतीय लोकतंत्र के 78 साल बाद भी बागजाला के निवासी पंचायत में वोट देने और अपना प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित हैं। देश के नागरिक होने के बावजूद अपने आवास के अधिकार के लिए लोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है यह सरकार की घोर असफलता है। बागजाला की जनता भाजपासरकार का बुलडोजर रोकने में सफल हुई यह जनता की एकता की ताकत है।
 
ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा ने कहा कि, चाहे दिल्ली में किसी का घर उजड़े, चाहे काठगोदाम में, या नगीना कॉलोनी में कहीं भी किसी का घर उजड़ता है तो यह समझना चाहिए कि यह हमारा घर उजड़ा है, इसी जज्बे के साथ गरीबों की एकता बनाने की जरूरत है।भाजपा के बुलडोजर राज का मुकाबला गरीबों की एकता के बल पर ही किया जा सकता है।
 
अनिश्चितकालीन धरने के छठेदिन मुख्य रूप से एआईपीएफ राष्ट्रीय संयोजन समिति सदस्य और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरिजा पाठक, ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, किसानमहासभा बागजाला कमेटी की उपाध्यक्ष विमला देवी, सचिव वेद प्रकाश, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष मीना भट्ट, प्रचार सचिव पंकज चौहान, हरीश सिंह नेगी, शकीला खातून, दीवान सिंह बर्गली, मोहन लाल, गोपाल सिंह बिष्ट, अंबा दत्त पांडे, ज्ञानेश्वरी बिष्ट, किरन प्रजापति, मो यासीन, अनीता अन्ना, दीपिका तिवारी, हेमा देवी, परवेजअंसारी, चन्दन सिंह मटियाली, हरक सिंह बिष्ट,  विमला पांडे, पार्वती, हेमा, नन्दी, गोपाल राम, धनी लाल, ऊषा वर्मा, मुन्नी देवी, तुलसी, नीलम आर्य, पुष्पा, नारायण राम, दीपा, मधु बिष्ट, रेनू, लीला, दुर्गा देवी, मीना, रामकली, श्याम सिंह, सुषमा, विमला, सलमा, नजमा, ललित कुमार, सानू, इकबाल हुसैन, अफजाल, अफसर अली, प्रमोद पाल, दीवान राम, संतोष, जय कृष्ण, राम लाल, ऊषा मेवाड़ी, हंसी बिष्ट, जीवंती नयाल, देव राम, नसीम अहमद, छत्रपाल मौर्य, कृष्ण कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में बागजाला गांव के ग्रामीण शामिल रहे। धरना जारी रहेगा।
 
धरने का समर्थन करने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष नफीस अहमद खान, आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी नवीन, मूल निवासी सिराज अहमद, हरीश लोधी, संजय कुमार टम्टा, जीत राम, सलीम खान, जीवन चन्द्र, आकाश भारती, सुलेमान मलिक, सामाजिक कार्यकर्ता शराफत खान, मो अरबाज, हबीबुल रहमान, एडवोकेट एस डी जोशी, एडवोकेट बबीता उप्रेती, एडवोकेट योगेश्वरी, इन्द्रानगर जन विकास समिति के तस्लीम अंसारी भी धरना स्थल पर पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Demand to give ownership rights to Bagjala as well Haldwani news It is a huge failure of the government that the citizens of the country have to come out on the streets for their right to housing: Girija Pathak uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बागजाला को भी मालिकाना अधिकार देने की मांग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More