शिक्षक द्वारा निर्मम पिटाई बिगड़ी से छात्रा की हालत, प्रबंध समिति ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। शिक्षक द्वारा छात्रा की निर्मम पिटाई करने से छात्रा की हालत बिगड़ गई। छात्रा को उपचार हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरएल विद्या मंदिर जसपुर की प्रबंध समिति ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

नगर से बाहर स्थित विद्यालय में तैनात शिक्षक ने पढ़ाई की बात को लेकर कक्षा 8 की छात्रा की  निर्मम पिटाई कर दी, जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। छात्रा के पिता ने अपनी पुत्री को उपचार हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उपचार कर रहे डॉ एमपी सिंह ने बताया कि छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसे नर्सिंग होम से छुट्टी दे दी गयी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में हुई इस घटना से अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: jaspur news The condition of the girl student worsened due to brutal beating by the teacher the management committee suspended the accused teacher US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर जट्ट गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और हत्या की आशंका का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने अपने पति धनेश्वर उर्फ तोता और उसके दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला पर बेटी को जबरन घर से ले […]

Read More
उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More