गर्मी से बचने की कीमत जिंदगी पर पड़ी भारी, एक की जान बची पर दूसरे को ढूढ़ने में असफल रही एसडीआरएफ

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। ऋषिकेश के नीम बीच के पास नदी में नहाते हुए दो लोग नदी में डूब गए। इस दौरान सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में स्थानीय पुलिस और अन्य लोगों की मदद से एक युवक को तो रेस्क्यू कर बचा लिया गया लेकिन दूसरे को ढूढ़ने में एसडीआरएफ टीम को देर शाम तक चलाए सर्च अभियान में कोई सफलता नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के नीम बीच मे रविवार को गंगा नदी में नहाते हुए दो युवक डूब गए। चीख-पुकार के दौरान कुछ स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर एक युवक को सकुशल नदी से रेस्क्यू किया जबकि एक युवक नदी में डूब गया।  घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि तब तक एक युवक को जिला पुलिस व लोकल गाइड द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स पहुंचा दिया गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दूसरे युवक रामांश पाठक पुत्र अनुपम पाठक निवासी उरई जालौन, उत्तर प्रदेश को डीप डाइवर्स द्वारा गहराई तक जाकर गहन सर्चिंग की गई। परंतु देर शाम तक उक्त युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा बढ़ जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया है। कल पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More