न्यायालय ने हत्यारोपी को 50 हजार रुपये जुर्माने के साथ सुनाई आजीवन कारावास की सजा

ख़बर शेयर करें -

  

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

रुद्रपुर। लेनदेन के विवाद में युवक की चाकू से निर्मम हत्या करने के आरोपी को तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दस फरवरी 2020 को पीलीकोठी ट्रांजिट कैंप निवासी राकेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि नौ फरवरी 2020 की रात को उसका भाई गोविंद यादव, जीजा जगदीश मौर्य, मां रेखा और छोटा भाई राकेश यादव बहन निशा के घर पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद उसका भाई गोविंद बाहर गेट के पास हाथ धोने गया था। इस दौरान उसका पड़ोसी लालमन पुत्र कुंवर सेन पैसों के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप था कि विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब बाहर आकर देखा तो आरोपी उसके भाई गोविंद को नीचे गिराकर कई बार चाकू से वार कर चाकू मौके पर फेंककर फरार हो गया। इसके बाद वह गोविंद को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत में चला। जहां गुरुवार को तमाम गवाह को सुनने के बाद अदालत ने लालमन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrapur news The court sentenced the murderer to life imprisonment with a fine of Rs 50 US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More