पुलिस से बचने को तलाब में कूदे युवक की मौत पर भीड़ ने खड़ा किया हंगामा 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की। एक युवक के तालाब में डूबने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को बांधकर तलाब में फेंका। वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। मौके पर पहुंचे झबरेड़ा विधायक,पूर्व मंत्री गौरव चौधरी और भीम आर्मी नेताओं की पुलिस से तीखी नोक झोंक हुई। यह सभी टीम में शामिल पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।

जानकारी के अनुसार मामला शनिवार देर रात का है जब गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर में गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम (पुलिस) ने गौकशी के एक आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। जिस युवक को पुलिस पकड़ने गई थी वह सोहलपुर निवासी 22 वर्षीय वसीम उर्फ मोनू पुत्र नसीम था जो कि अपनी बहन के घर खाने पर गया था और वहां से अपने घर वापस लौट रहा था। मोनू जिम ट्रेनर और संचालक बताया गया है। वहीं बताया यह भी गया है कि एक युवक टीम से बचने के लिए तलाब में कूद गया। वहीं मौके पर परिजनों की भीड़ भी जमा हो गई। युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक का शव जब बाहर निकाला तो उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे वहीं आरोप है कि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। मामले की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और मामला बढ़ते देख पुलिस अधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पाकर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. गौरव चौधरी भी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा मृतक के परिजनों से वार्ता की। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौ स्क्वायड की टीम के कारण युवक की मौत हुई है उन्होंने टीम में शामिल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए और सभी छह कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। उक्त जन प्रतिनिधियों की पुलिस से भी नोंकझोंक हुई। ग्रामीणों के भारी हंगामे और विरोध के बीच पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने शव को नहीं ले जाने दिया। वहीं मामले को लेकर पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। इस संबंध में सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने एक स्कूटी सवार को गौ मांस मास के साथ गिरफ्तार करने का प्रयास किया था लेकिन वह बचने के लिए तालाब में कूद गया। तालाब में डूबने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि मामले में तहरीर आई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तरह जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man jumped into the pond after seeing the police died Roorkee News the crowd created a ruckus The crowd created a ruckus over the death of a young man who jumped into the pond to escape from the police uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More