विवाह समारोह में शामिल होने आए युवक का शव होटल के कमरे में हुआ बरामद 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। विवाह समारोह में शामिल होने आए नैनीताल के युवक का शव होटल के कमरे में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि युवक के साथ आए अन्य साथी शनिवार को नैनीताल के लिए निकल गए हैं। होटल स्वामी के सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी 30 वर्षीय तरुण शाह अपने चार दोस्तों से साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए यहां आया था। जिसका शव जिले के स्थानीय एक होटल से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाह की रस्म संपन्न होने के बाद चारों होटल के कमरे में चले गए थे। शनिवार करीब पांच बजे तीन साथी नैनीताल को चले गए। जबकि तरुण यही रुका हुआ था। सुबह जब होटल कर्मचारी होटल में सफाई के लिए गया तो तरुण सोया हुआ था। जिसे उठाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नही उठा। जिसके बाद होटल स्वामी ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही मृतक तरुण के साथियों को वापस होटल बुलाने के साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news The dead body of the young man who came to attend the wedding ceremony was found in the hotel room Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More